आग से पांच परिवारों का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक

आग से पांच परिवारों का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक

सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत स्थित हिंगवा टोला में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोकमा पंचायत के वार्ड 6 स्थित हिंगवा टोला में सोमवार की शाम अज्ञात कारणो से आग लग गयी. जिसने देखते ही देखते एक के बाद एक पांच परिवारों के घर को अपनी चपेट में ले लिया. हो-हल्ला के बाद आसपास के ग्रामीणों के जुटने व अथक प्रयास बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक अगलगी की घटना में जयजय राम रजक, ललन रजक, भूलो रजक, मिथलेश रजक व सुबोध रजक का घर सहित लाखो रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना की जानकारी के बाद पंसस चंदन कुमार ठाकुर ने पीड़ित परिवारों से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >