नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत किया गया वितरित सहरसा . श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा सोमवार को स्टडी किट वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रुप से पिछडे वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए निशुल्क स्टडी किट का वितरण किया गया. जिसमें निशांत कुमार सिन्हा, उप निदेशक नियोजन कोसी प्रमंडल निशांत कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरतजी राम एवं जिले के निजी प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टडी किट प्रदान किया गया. साथ ही अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन भी दिया गया. इस स्टडी किट वितरण समारोह को सफल बनाने में कार्यालय के सभी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा. जानकारी देते सहायक निदेशक श्री राम ने बताया कि चतुर्थ चरण में कुल सात अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया. जबकि इसके पूर्व प्रथम चरण में 23, दूसरे चरण में 59, तीसरे चरण में 19 एवं चतुर्थ चरण में सात योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट दिया गया है. इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 108 योग्य अभ्यर्थियों को स्टडी किट वितरण किया गया है. उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि इस स्टडी किट योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सोमवार को अभिषेक कुमार पटेल, सुगन कुमार, रमण कुमार रवि, चंदन कुमार, सनोज राम, विकास कुमार, भारती कुमारी को स्टडी की प्रदान किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
