छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल लक्ष्मीनियां चौक स्थित लॉज में रह रहे 24 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल लक्ष्मीनियां चौक स्थित लॉज में रह रहे 24 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जबकि परिजनों द्वारा हत्या का मामला बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्र ललटू कुमार अपनी बहन की लाॅज में रहकर पढ़ाई कर रहा था. मृतक मधेपुरा जिले के घैलाढ झिटकिया पतराहा का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ललटू मंगलवार की देर रात अपने कमरे में मृत पाया गया. परिजनों ने लाॅज के बगल में रहने वाले लड़के पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि ललटू यादव अपनी बहन के लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और उसके बगल में दो लड़का रहता था. लड़का द्वारा बताया जा रहा है कि ललटू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. जबकि वहीं पड़ोस में रहने वाला एक लड़का द्वारा कुछ दिन पहले ललटू यादव को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. उसी के सहयोग से ललटू को मारकर हत्या कर दी गयी है. परिजनों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर न्याय की गुहार लगायी है. सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है. मृतक ने मफलर लगा कर आत्महत्या की है. पुलिस परिजनों के आवेदन पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. सदर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. फोटो – सहरसा 08 – फाइल फोटो. फोटो – सहरसा 09 – परिजनों से पूछताछ करते एसडीपीओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >