भगैत लोकगाथा से हाेता है आध्यात्मिक बोध

अखिल भारतीय भगैत महासंघ का 54वां वार्षिक बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन 2025 पतरघट के मानिकपुर में मंगलवार काे कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ.

अखिल भारतीय भगैत महासंघ का 54वां वार्षिक बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन शुरू प्रतिनिधि, पतरघट. अखिल भारतीय भगैत महासंघ का 54वां वार्षिक बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन 2025 पतरघट के मानिकपुर में मंगलवार काे कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा में शामिल काफी संख्या में देव कन्याओं व महिलाओं द्वारा अपने अपने सिर पर कलश लेकर बाजे-गाजे के साथ मानिकपुर से पतरघट बाजार, कपसिया होते कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पहुंच कर जल भरकर वापस यज्ञ स्थली मंडप में पहुंच कर कलश को स्थापित किया. पतरघट- किशनपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित मानिकपुर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आयोजित इस महासम्मेलन में खिलौने, शृंगार व मिठाई की दुकान के साथ ही मनोरंजन के विभिन्न साधन रहने से शानदार मेला का भी आयोजन किया गया है. आयोजित भगैत महासम्मेलन में विष्णु भगवान ब्रह्मा, कृष्ण, बाबा भोलेनाथ, बाबा धर्मराज, मां भगवती, बजरंगबली, ज्योति पंजियार, अंन्दु पंजियार, उदय सोह, बैनी पंजियार, हरिया हरिनियां, राजा चैयां-चयैनिया, बाबा शिवदत्त, घोघन महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं भी लगायी गयी हैं. बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से लोकगाथा भगैत के गायक व पंजियार 48 घंटे के महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं. आयोजन समिति के अध्यक्ष मालाधारी गोसाई यादव, सभापति नवल किशोर पंजियार, संचालक सह मंत्री ई सहदेव यादव, रंजन पंजियार, उपसभापति विजेन्द्र यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि भगैत महासम्मेलन की तैयारी एक माह पूर्व से की जा रही थी. जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक अरूण कुमार यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जिप सदस्य डाॅ मिथिलेश कुमार राणा, जिप सदस्य संतोष यादव, प्रमुख उषा देवी सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में भगैत लोकगाथा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा भगैत लोकगाथा से आध्यात्मिक बोध होने की बात कही. वक्ताओं ने कहा भगैत लोकगाथा से भगवत भजन का अनुभव होता है. उद्घाटन समारोह में पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य रविंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख शंभु राय, मुखिया रमेश चंद्र राणा, रंजन यादव, गोविंद दास तांती, चंद्रकिशोर यादव, सत्यनारायण यादव, सरपंच रामनाथ मंडल, विशुनदेव यादव, राजा यादव सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >