234 पीस प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर धराया

234 पीस प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर धराया

बनमा ईटहरी . पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोहनपुर गांव के समीप एक बाइक सवार युवक के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध ने थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप एसआई त्रिलोकीनाथ प्रसाद, रवि कुमार एवं आभा कुमारी की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आलोक में एक बाइक सवार तस्कर को 234 पीस कुल मात्रा 23 लीटर 400 ग्राम प्रतिबंध कोडिन युक्त कफ सिरफ के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में कई गयी है. जबकि दो युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फोटो – सहरसा 23 – प्रेसवार्ता में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >