689.5 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग द्वारा जारी लगातार छापेमारी में अब नशे की सामग्री बेचने वाले बड़े तस्कर भी पकड़े जा रहे हैं.

सहरसा. उत्पाद विभाग द्वारा जारी लगातार छापेमारी में अब नशे की सामग्री बेचने वाले बड़े तस्कर भी पकड़े जा रहे हैं. गुप्त सूचना पर मंगलवार देर संध्या सदर थाना क्षेत्र के संतनगर वार्ड चार में उत्पाद विभाग ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंध कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. जानकारी देते सहायक आयुक्त मध्य निषेध संजीव ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर संध्या संत नगर वार्ड चार में छापेमारी की गयी. जहां किराये के एक स्टोर रूम से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बड़ी मात्रा में बरामद किया गया. साथ ही एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 689.5 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप कुल 6895 बोतल बरामद किया गया है. इस दौरान संत नगर वार्ड चार निवासी अभियुक्त राघवेंद्र दास के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फोटो – सहरसा 03 – बरामद कफ सिरप के साथ अभियुक्त व अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >