बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती आयोजित सहरसा . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर रविवार को उनकी अध्यक्षता में बहुजन नायक कांशीराम साहब की 92वीं जयंती मनाई गई.जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम के जीवन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखी पुस्तक “रिलीजन ऑफ कॉस्ट” का गहरा प्रभाव पड़ा, जिसने उन्हें वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने 6743 जातियों में बंटे लोगों को जोड़कर बहुजन समाज के निर्माण का कार्य किया. उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर स्वयं को समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया और दलित राजनीति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई.कांशीराम साहब का नारा था. “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” और “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी ” वंचित और शोषित वर्गों को राजनीतिक सत्ता में भागीदारी दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने 1971 में सबसे पहले दलित शोषित संघर्ष समिति, 1974 में अखिल भारतीय पिछड़ा व संख्या के समुदायों कर्मचारी महासंघ एवं 1984 में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण किया. उनके द्वारा लिखी प्रसिद्ध पुस्तक द चमचा युग एवं बर्थ आफ बामसेफ प्रसिद्ध है. बहुजन नायक काशीराम ने मरणोपरांत तक बहुजन समाज के निर्माण, बहुजन समाज के सत्ता व सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की. जयंती कार्यक्रम में संदीप पासवान, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, सत्तरकटैया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि सोरेन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यकारी जिला अध्यक्ष रतन कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जिला महासचिव संजय कुमार पासवान, बनमा इटहरी प्रखंड अध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर अध्यक्ष नरेश मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष कमलदेव शर्मा, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर रजक, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद रंजन, कहरा प्रखंड एससी एसटी अध्यक्ष किशोर पासवान, अनिल शर्मा, रविशंकर कुमार, राजकुमार शर्मा, अभिनंदन कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार राय, नीतीश कुमार शर्मा, रमेश कुमार राय, कहरा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पासवान, नरेश दास, राजकुमार पासवान, अरविंद कुमार हेंब्रम, नगर अध्यक्ष नरेश मिस्त्री, महेश्वर यादव, विनोद कुमार राय, गौतम पासवान, पुलीन शर्मा, जवाहर कुमार सहित अन्य शामिल थे.
साहब कांशीराम को मिले भारत रत्न: महेंद्र
साहब कांशीराम को मिले भारत रत्न: महेंद्र
