कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा बीज पकड़ाया

कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा बीज पकड़ाया

सौरबाजार. प्रखंड क्षेत्र स्थित नगर पंचायत में रविवार को 40 किलोग्राम का 7 बोरा उड़द व 40 किलोग्राम का 10 बोरा मूंग के बीज की कालाबाजारी करने ले जाते लोगों ने पकड़ा. जिसके बाद इसकी जानकारी बीडीओ को दी गयी. बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बीएओ को कार्रवाई का आदेश दिया. मिली जानकारी के अनुसार कृषि सलाहकार सोनू कुमार गुप्ता प्रखंड के कृषि विभाग से किसानों को आवंटित उड़द व मूंग के बीज का एजेंसी लिया हुआ है. उसके यहां से 15 ग्राम पंचायत, एक नपं, एक नगर निगम के कृषि सलाहकार की निगरानी में किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराने के जिम्मेदारी विभाग से दी गयी है. कृषि सलाहकार सोनू कुमार गुप्ता कालाबाजारी की नियत से एक व्यापारी को भेज रहा था. जिसको लोगों ने रविवार को करीब 4 बजे कांप रोड में कब्रिस्तान के समीप पकड़ा और कृषि विभाग के पदाधिकारी व बीडीओ को मामले की जानकारी दी. जिसके निर्देश पर दो कृषि कोर्डिनेटर विकास कुमार, अर्चना कुमारी को भेजा गया. जहां पर सरकारी बीज बरामद किया गया और वहीं पर एक मकान के कमरे में रखा गया. जिसमें 40 किलो के 10 बोरी गेहूं के बीज और 40 किलो के 7 बोरी उड़द का बीज पकड़ा गया. जिसमें व्यापारी को 63 रुपये किलो मूंग व 65 रुपये उड़द बीज बेचा गया था. जबकि सरकारी रेट 254.50 प्रति आठ किलो पैकेट का है. घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में बीएओ अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. कोर्डिनेटर को भेजा गया है. जांच कर रिपोर्ट जिला कृषि पदाधिकारी को भेजी जायेगी और दोषी कृषि सलाहकार पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >