मोदी सरकार के 12 साल पूरे, सहरसा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, MLC लाल मोहन गुप्ता तांती का हुआ स्वागत

Saharsa News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सहरसा में जनसंपर्क अभियान को दी नई धार. भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधानपार्षद लाल मोहन गुप्ता तांती का भव्य स्वागत किया गया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट.

Saharsa News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को सहरसा जिले में और गति दी जा रही है. इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह के गांधी पथ स्थित आवास पर एक आत्मीय मिलन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा विधानपार्षद लाल मोहन गुप्ता तांती का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान राजीव रंजन साह ने विधानपार्षद लाल मोहन गुप्ता तांती को अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई.

संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर रहा फोकस

बैठक में उपस्थित नेताओं ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया. भाजपा नेताओं ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें.

मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

विधानपार्षद लाल मोहन गुप्ता तांती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, सामाजिक उत्थान, आधारभूत संरचना और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम कर रहा है. संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिला महामंत्री अनमोल भगत, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, दिनेश तांती, युवा नेता नीरज शर्मा, चंदन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे.

भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और संगठन के संकल्प के साथ पार्टी का जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >