जीविका दीदी ग्रामीण हाट का डीएम ने किया उद्घाटन पतरघट . मनरेगा विभाग द्वारा प्राक्कलित राशि 9 लाख 99 हजार 887 रुपया से निर्मित जीविका दीदी ग्रामीण हाट किशनपुर का गुरुवार को डीएम दीपेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान डीएम ने कहा कि स्थानीय जीविका दीदियों को घरेलू सामानों को बेचे जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. धूप तथा बारिश में उन लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उनकी परेशानियों को दूर किए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उक्त समस्या के समाधान के लिए स्थल का चयन कर मनरेगा विभाग द्वारा किशनपुर ग्रामीण हाट में वेंडिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्ण होने से सभी जीविका दीदी भी काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि स्टेट लेबल के आंकड़ों में सहरसा जिला का यह पहला ग्रामीण हाट है. जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस उदाहरण है. उन्होंने कहा कि अब यहां के स्थानीय ग्रामीणों को सभी घरेलू सामानों की खरीदारी में भी काफी सहूलियत होगी. इससे पूर्व डीएम द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ पस्तपार बाजार स्थित मेसर्स शांति एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर गैस वितरण व्यवस्था का बिंदुवार तरीके से जायजा लेते हुए सभी पंजियों का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एजेंसी की कार्य-प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया. मौके पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम सहरसा पुलक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीरज ठाकुर, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जितेंद्र कुमार, प्रमुख ऊषा देवी, जिप सदस्य डॉ मिथिलेश राणा उर्फ मुन्ना यादव, मुखिया जीवनलता देवी, सहित अन्य मौजूद थे.
स्टेट लेबल पर मिला सहरसा को पहला ग्रामीण हाट
स्टेट लेबल पर मिला सहरसा को पहला ग्रामीण हाट
