कुंभ स्पेशल के लिए रेलवे का रूट चार्ट और प्लानिंग तैयार , सीनियर डीसीएम ने अप्रत्याशित भीड़ को देखते वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को कराया अवगत पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, दरभंगा, जयनगर से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की रेलवे की प्लानिंग तैयार सांसद राजेश वर्मा ने भी डीआरएम को लिखा था पत्र सहरसा. प्रयागराज में कुंभ मेला के अंतिम चरण में सहरसा को दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन मिल सकती है. रेलवे कुंभ स्पेशल चलाने के लिए प्लानिंग तैयार कर रही है. यात्री सुविधा व रेल राजस्व में बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर समस्तीपुर सीनियर डीसीएम ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को सहरसा, जयनगर, दरभंगा, रक्सौल से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्लानिंग रिपोर्ट भेज दी है. समस्तीपुर डिवीजन में आने वाले दिनों में अप्रत्याशित भीड़ की संभावना को देखते हुए डिवीजन के हर मेजर स्टेशन से 21 फरवरी से 25 फरवरी तक रोजाना 5 दिन लगातार कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गयी है. समस्तीपुर डिवीजन के अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जल्द रेलवे हेड क्वार्टर को मामले में अवगत करा कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग करेगी. रूट चार्ट भी निर्धारित पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, रक्सौल, जयनगर, दरभंगा, नरकटियागंज से 21 फरवरी से 25 फरवरी तक रोजाना कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्लानिंग तैयार की गयी है. इसके तहत रूट चार्ट भी निर्धारित किया गया है और प्रस्थान वाले स्टेशन से ट्रेन का समय भी निर्धारित किया गया है. सहरसा से दोपहर 3 बजे खुलेगी सहरसा से प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन खुलने का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते प्रयागराज रामबाग के लिए सुबह 11 बजे पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन खुलने का समय निर्धारित किया गया है. पूर्णिया कोर्ट और सहरसा जंक्शन से सहरसा से खुलेगी कुंभ स्पेशल सहरसा जंक्शन से 21 फरवरी को कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन मिल सकती है. सहरसा जंक्शन से खुलने वाली कुंभ स्पेशल सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते प्रयागराज जायेगी. वही पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली कुंभ स्पेशल बनमनखी, मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज के रास्ते प्रयागराज रामबाग तक जायेगी. सांसद ने डीआरएम को लिखा था पत्र सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, हसनपुर के रास्ते प्रयागराज तक जाने वाले कुंभ स्पेशल के लिए खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने भी समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव को कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सांसद राजेश वर्मा ने डीआरएम को सहरसा से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए पत्र के माध्यम से अवगत कराया. इसके अलावा फोन पर भी बातचीत की थी. वहीं सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद राजेश वर्मा सहरसा जंक्शन से रोजाना कुंभ स्पेशल चलाने के लिए डीआरएम समस्तीपुर और हेडक्वार्टर से लगातार मांग कर रहे हैं. अब 22 एवं 27 फरवरी को खुलेगी कुंभ स्पेशल यहां बता दें कि फरवरी महीने में बीते 8 फरवरी को सहरसा से प्रयागराज के रास्ते भिंड तक सिर्फ एक ही कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है. अब 22 एवं 27 फरवरी को प्रयागराज जाने के लिए सहरसा जंक्शन से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन खुलेगी. गाड़ी संख्या 05561/05562 सहरसा-टूण्डला-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल (मानसी-खगड़िया- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) व गाड़ी संख्या 05561 सहरसा- टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 22 एवं 27 फरवरी को सहरसा से सुबह 9 बजे खुलकर दोपहर 2.45 बजे पटना, शाम 7.40 बजे डीडीयू, 11.10 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूण्डला पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05562 टूण्डला-सरहसा कुंभ मेला स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी को टूण्डला से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे प्रयागराज, 05.20 डीडीयू, 08.55 बजे पटना जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए दोपहर 3 बजे सहरसा पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
