युवा रंगकर्मियों की फौज तैयार कर आरटी राजन ने क्षेत्र को किया समर्पित

युवा रंगकर्मियों की फौज तैयार कर आरटी राजन ने क्षेत्र को किया समर्पित

नाट्य निर्देशक आरटी राजन के 11वीं पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा सहरसा. स्थानीय डीबी रोड में शनिवार को शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा नाट्य निर्देशक आरटी राजन की 11वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. रंगकर्मियों ने अपने नाट्य गुरु राजन को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. संस्थान सचिव वंदन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में रंगयोद्धा राजन को श्रद्धांजलि देते उन्होंने कहा कि रंगकर्मी राजन ने कोसी में बतौर हिन्दी रंगमंच को स्थापित कर एक इतिहास कायम किया व युवा रंगकर्मियों का फौज तैयार कर इस क्षेत्र को समर्पित किया. जो आज कहीं ना कहीं देखने को मिलता है. सीमित संसाधन में बड़ा प्रोडक्शन तैयार कर लेना उनकी बहुत बड़ी काबिलियत थी. उन्होंने परिस्थितियों से कभी समझौता नहीं किया. नाट्य निर्देशक राजन ने क्षेत्रीय संस्कृति को भी प्रमुखता दी. उन्होंने किसी आधुनिक संस्थानों में कुछ नहीं सीखा. बावजूद रंगमंच पर उनकी धमक महानगरों की चकाचौंध पर भारी पड़ने लगी थी. मौके पर नाट्य निर्देशक कुंदन वर्मा के नेतृत्व में सुंदरम कुमार ने भजन प्रस्तुत किया व तबला पर रोहित कुमार व सत्यम कुमार ने संगत किया. सभा में साकेत झा, राहुल गौरव, राज कुमार, अमन गौरव, माही भगत, कृष्णा, मुस्कान, नन्दनी, लक्ष्मी, आदित्य सहित अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >