39 दिनों में भी ठीक नहीं हुआ राॅउटर, ठप हैं डाक सेवाएं

39 दिनों में भी ठीक नहीं हुआ राॅउटर, ठप हैं डाक सेवाएं

उप डाकघर में रॉउटर में आयी थी तकनीकी गड़बड़ी, नया रॉउटर आने के बाद भी एक सप्ताह में नहीे किया जा सका इंस्टाल सोनवर्षाराज. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित उप डाकघर में रॉउटर में आयी तकनीकी गड़बड़ी के बाद से बीते 39 दिनों से समस्त डाक सेवाएं ठप पड़ा हैं. हालांकि गड़बड़ी के बाद विभाग ने बीते 24 जुलाई को उप डाकघर को रॉउटर उपलब्ध करा दिया. लेकिन अब रॉटर इंस्टॉल में बीएसएनएल कर्मी के सुस्त रवैये से रॉउटर उपलब्ध होने के एक सप्ताह बीतने के बाद भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी है. ऐसे में संपूर्ण डाक सेवाएं ठप रहने से खासकर रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी भेजने के लिए बहनों को निराशा हाथ लग रही है. इसके अलावा महीनो से ठप ऑनलाइन सेवा की वजह से ऑनलाइन सुविधा से जुड़ी सभी सेवाओ में खाता संचालन, पासबुक एंट्री, पैसे का लेनदेन, स्पीड पोस्ट को लेकर रोजाना सैकड़ों उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि बीते 28 जून को तकनीकी गड़बड़ी से रॉउटर जलने से सेवाएं बंद थी. अब रॉउटर आ चुका है तो सिर्फ एक कर्मी के नहीं आने से पूरा तंत्र ठप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >