राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति में आ रहे अवरोधों को करें दूर

समीक्षात्मक बैठक के दौरान दोनों परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया.

राष्ट्रीय राजमार्ग 107 एवं 327 ई की वर्तमान प्रगति की डीएम ने की गहन समीक्षा सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 एवं 327 ई के वर्तमान प्रगति की गहन समीक्षा की गयी. 327 ई की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में कतिपय स्थलों पर अवरोध उत्पन्न करने के संबंध में जानकारी दी गयी. इसके सम्यक समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक को दी. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि 327ई के तहत बिहरा एवं पटोरी मौजा के अर्जित भूमि के मुआवजा वितरण एवं रैयतों की सहायता के लिए शिविर का आयोजन प्रस्तावित है. जिसके माध्यम से वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराए जायेंगे. अंचलाधिकारी सतर कटैया एवं एनएचएआई प्रतिनिधि को आयोजित होने वाले शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया. एनएच 107 की वर्तमान प्रगति समीक्षा के क्रम में दो जगहों पर अवरोध के संबंध में संबंधित तकनीकी पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी. जिसके सम्यक निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया. समीक्षात्मक बैठक के दौरान दोनों परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित तकनीकी पदाधिकारी एवं अभिकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >