अग्नि पीड़ितों के बीच राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने की राहत सामग्री वितरित

अग्नि पीड़ितों के बीच राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने की राहत सामग्री वितरित

सहरसा . जिले के महिषी प्रखंड के नकुचा में लगी भीषण आग की घटना को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने पीड़ितों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्री वितरण किया. महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा, जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, सहायक प्रभारी विनित ठाकुर, राहुल बनगांव, रतन कुमार मिश्रा, कुंदन कुमार नकुचा पहुंचकर पीड़ित परिवार को साड़ी, चटाई, चावल, आलू, सरसों तेल, साबुन, सोयाबीन, नमक, हल्दी, चुरा, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री पीड़ित परिवारों के बीच वितरण किया. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा जिला प्रभारी आशुतोष राय ने कहा कि यह प्रयास राजनीतिक नहीं सामाजिक है. समाज के हरेक व्यक्तियों के हरेक खराब वक्त में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सदैव खड़ा रहने के लिए संकल्पित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >