श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की जोर शोर से चल रही है तैयारी

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की जोर शोर से चल रही है तैयारी

15 फरवरी को विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा व 1ृ7 को निकलेगी मंगल कलश यात्रा सत्तरकटैया . दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान बिहार झारखंड शाखा पदमपुर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सह गौशाला उदघाटन की तैयारी जोर शोर से चल रहा है. कार्यक्रम स्थल पर कथा सुनने के लिए विशाल पंडाल व उसके अंदर मंच बनाया गया है. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पुराने स्टील शेड के अलावा अलग से पंडाल बनाया गया है. भोजनालय, पेयजल, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. गौ माता के लिए विशाल गौशाला का निर्माण अंतिम चरण में है. कथा स्थल पर मंदिर घर व हवन कुंड बनाया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया है. संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच आमंत्रण कार्ड का वितरण किया जा रहा है. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सहरसा बिहार झारखंड के संयोजक स्वामी यादवेन्द्रानंद के द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है. स्वामी ने बताया कि 15 फरवरी को विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी तथा 17 फरवरी को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी. 18 से 24 तक परम पूज्य गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास भागवत भास्कर विदुषी सुश्री आस्था भारती द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. यह आध्यात्मिक कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए एक विशेष अवसर है, जिसमें भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति एवं ज्ञान का अमृत पान करेंगे. कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं आरती का आयोजन होगा. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है. क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठायें एवं अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >