पकड़ाये शराब तस्कर को छुड़ाने के दौरान पुलिस पर हमला

पकड़ाये शराब तस्कर को छुड़ाने के दौरान पुलिस पर हमला

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र में शराब तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लेने का मामला सामने आया है. घटना बीते मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की बतायी जा रही है. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार टीओपी एक में पदस्थापित पुअनि जितेंद्र ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय यादव अपने साथियों के साथ बाइक से देसी शराब लेकर बलुआहा गाछी के रास्ते राजवाड़ा की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम बलुआहा गांछी पहुंची तो देखा कि वहां चार युवक बैठा हुआ है, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया. जिसने अपना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी शिवजी यादव का पुत्र विजय यादव बताया. वहीं उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. उसके बाद पुलिस जब उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर रही थी तभी पांच लोग वहां पहुंच गये और पुलिस टीम से हाथापाई करने लगे. वहीं एक युवक ने सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया. इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पकड़ा गया आरोपी को छुड़ा लिया गया. हमले में शामिल लोगों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के राजवाड़ा वार्ड नंबर 4 निवासी दामोदर यादव का पुत्र गुरुदेव यादव, उमेश यादव का पुत्र कुंदन यादव व दिनेश यादव का पुत्र चंदन यादव के रूप में की गयी है. वहीं दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हाथापाई एवं आरोपी को छुड़ाने के आरोप में नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >