छात्र नेता पुनपुन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्र नेता पुनपुन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में हुई गिरफ्तारी विशेष समकालीन अभियान में गुरुवार देर रात पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव निवासी युवा छात्र नेता पुनपुन यादव को बख्तियारपुर थाना पुलिस ने एक मामले में गुरुवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुनपुन यादव को पुलिस गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज रही है. बख्तियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता ने गिरफ्तारी के संबंध में बताया कि पुनपुन यादव पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 329/24 दर्ज है. इस मामले में उसकी गिरफ्तारी की गयी है. वहीं छात्र नेता की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही उसके समर्थक उनसे मिलने थाना पहुंच गए. समर्थकों में पुनपुन की गिरफ्तारी को लेकर रोष है. समर्थकों का कहना था कि पुनपुन यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना गलत है. पुनपुन ने एक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया था. एक पीड़ित परिवार को मुआवजा सहित इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष करने पर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर गिरफ्तार करना गलत है. समर्थकों ने न्यायालय पर भरोसा जताते उसकी जल्द रिहाई की बात कही. मालूम हो कि पुनपुन यादव पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 329/24 दर्ज किया गया था. उनके ही गांव के एक नाइट गार्ड की मौत बुनियादी केंद्र में हो गयी थी. घटना के बाद परिजनों का कहना था कि युवक को मौत के घाट उतार फंदे से लटका दिया गया. जिसके बाद परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों ने शव को भौरा गांव के समीप सड़क पर रख रोड जाम कर इंसाफ के लिए प्रदर्शन किया था. उस समय के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम मामले के विभिन्न धाराओं में पुनपुन यादव सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया था. इसी मामले में पुनपुन यादव की गिरफ्तारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >