शिक्षक हत्याकांड के दोषी को गिरफ्तार करे पुलिस प्रशासन : पप्पू

शिक्षक हत्याकांड के दोषी को गिरफ्तार करे पुलिस प्रशासन : पप्पू

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने परिजनाें से मिल व्यक्त की संवेदना सत्तरकटैया . प्रखंड के बरहसेर पंचायत स्थित बेला गांव में हुई शिक्षक राजकुमार पासवान हत्याकांड की सूचना पर शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने मृतक के पिता चूल्हाय पासवान, पत्नी किरण देवी सहित अन्य सभी परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि शिक्षक हत्या कांड मामले में संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करे सहरसा की पुलिस प्रशासन. ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने डीआईजी व एसपी से दूरभाष पर बात की और दोषियों की अविलंब गिरफ़्तारी करने को कहा. सांसद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और हत्या, लूट खसोट, राहजनी बढ़ते ही जा रही है. सबसे अधिक हत्या जमीन विवाद में हो रही है. इस राज्य में ऑफिसर शाही का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि राजकुमार पासवान एक शिक्षक के साथ साथ समाजसेवी व्यक्ति भी थे. ऐसे लोगों की हत्या दुखद घटना है. इस मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष शशि यादव, प्रमुख पति संजय यादव, अरविंद यादव, अरुण यादव, सुनील यादव, पूर्व मुखिया अरविंद यादव, सुमन कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >