सहरसा. पुलिस सप्ताह के मौके पर सदर थाना में बुधवार को छोटे-छोटे बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में ब्रश और पेंसिल लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम आजमा रहे थे. जबकि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के साथ सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सदर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी पुअनि गुड्डू कुमार, पुअनि पुष्पम भारती, पुअनि खुशबू कुमारी, पुअनि जूही कुमारी सहित सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी बच्चों के मनोबल को प्रोत्साहित कर रहे थे. इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया. उत्साह के साथ बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी किया. प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद सदर एसडीपीओ ने बच्चों को प्रोत्साहित करते पुरस्कार भी दिया. वहीं प्रतियोगिता को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बीते 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को फाइन एंड आर्ट से जुड़े बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ तीन ग्रुप में बांटे गए बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. फोटो – सहरसा 31 – प्रथम पुरस्कार से गूंगे बच्चे को सम्मानित करते सदर एसडीपीओ. फोटो – सहरसा 32 – प्रतियोगिता में शामिल बच्चे के साथ पुलिस पदाधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
