पैक्स अध्यक्ष पर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी का आरोप

पैक्स अध्यक्ष पर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी का आरोप

ग्रामीणों ने अधिकारियों को आवेदन देकर की जांच की मांग पतरघट. जम्हरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष द्वारा स्थानीय किसानों से धान खरीद में गड़बड़ी किए जाने. योग्य कृषकों से धान नहीं क्रय कर फर्जीं कृषकों के नाम पर अन्य जगहों से धान क्रयकर धोखाधड़ी करने सहित भाईं को पैक्स प्रबंधक सदस्य व डीलर का चयन कर व्यापक धांधली किए जाने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश चरत पर है. जम्हरा निवासी प्रगतिशील किसान सत्यजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, संजीव कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, राजेंद्र पासवान, सहित अन्य ने सूबे के उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार व राजस्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता विभाग के मंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, डीसीओ, बीसीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए धान खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. उन्होंने कहा कि हम रैयती किसान हैं. हमें तकरीबन बारह एकड़ जमीन है. कड़ी मेहनत तथा अत्याधुनिक तकनीक से धान तथा गेहूं की फसल उपजाता हूं. बावजूद मेरा धान पैक्स अध्यक्ष द्वारा नहीं खरीद किया जा रहा है. हमलोग धान अधिप्राप्ति के लिए अध्यक्ष से मिलकर याचना करते-करते थक चुके हैं. बावजूद हमलोगों का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है. जिसके कारण हमलोग मानसिक तथा आर्थिक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने अध्यक्ष पर आरोप लगाते कहा कि उनके द्वारा धान खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. यहां के फर्जी किसानों से धान खरीद कर सरकार के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल किया गया है. जो गंभीर जांच का विषय हैं. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के नाम पर अध्यक्ष द्वारा धान खरीद की गयी है, उन किसानों के पास उतनी जमीन नहीं है तो किस आधार पर उस जमीन से उतना धान का पैदावार हो सकेगा. जिसका पंजीकरण नंबर सहित सारा साक्ष्य उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर कमीशनखोरी कर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है. उन्होंने कहा कि फर्जी किसानों के खाता में धान खरीद का रूपया अध्यक्ष द्वारा भेजकर आपस में राशि का बंदरबांट कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अध्यक्ष को पूर्व में उपलब्ध करवाया गया कृषि यंत्रों को केवल उनके द्वारा निजी उपयोग में अभी तक इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जम्हरा पैक्स के डीलर सुधांशु कुमार जो अध्यक्ष के सगे भाई हैं, उनके द्वारा राशन वितरण में उपभोक्ताओं के साथ अनाज वितरण में कटौती कर 5 किलो राशन के बजाय 4 किलो राशन दिया जा रहा है. जिसका शिकायत किए जाने पर डीलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उन लोगों के द्वारा दिए गए परिवाद पत्र के आलोक में बिंदुवार तथ्यात्मक रूप से गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है तथा धान खरीद में सरकारी राशि की गबन मामले की जांच कर राशि रिकवरी की भी मांग की है. इस बाबत जम्हरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगाये गये सभी आरोप निराधार एवं बेबुनियाद हैं. आपसी रंजिश की वजह से हमें परेशान किया जा रहा है. इस बाबत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंबिका प्रसाद सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ किसान सत्यजीत कुमार सिंह सहित अन्य किसानों द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया गया आवेदन हमें प्राप्त हुआ है. हम मामले की बिंदुवार तरीके से जांच करेंगे. अगर जांच में मामला सहीं पाया गया तो जांच प्रतिवेदन विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >