सड़क हादसे में एक जख्मी

सड़क हादसे में एक जख्मी

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के समीप पुल के पास बख्तियारपुर थाना के नटीगढ़ निवासी मनोज यादव अपनी बाइक पर सवार हो जा रहा था. जो इस्लामिया पुल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गये. जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी. थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी मौके पर पहुंचीं व जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले गयी. वहीं इस दौरान सीएचसी बनमा के चिकित्सक डॉ संजीत कुमार भी अस्पताल पहुंच गये और घायल व्यक्ति के उपचार में जुट गये. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. सिमरी बख्तियारपुर इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन भी मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >