सीएनजी पर्यावरण के है अनुकूल, वाहनों को मिलेगा अधिक माइलेजः डीएम

सीएनजी पर्यावरण के है अनुकूल, वाहनों को मिलेगा अधिक माइलेजः डीएम

जिले में पहले सीएनजी पंप का डीएम ने किया उद्घाटन सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के डुमरैल यादव चौक के निकट आईओसीएल द्वारा संचालित सीएनजी पंप का शुभारंभ किया. इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएनजी पंप प्रारंभ होने से उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर सीएनजी प्राप्त होगा. जिसका उपयोग ना केवल पर्यावरण अनुकूल है. बल्कि सीएनजी के उपयोग से अधिक माइलेज भी प्राप्त होगा. जानकारी दी गयी कि परिसर स्थित संयंत्र से शहरवासियों को सीएनजी की आपूर्ति की जायेगी. मालूम हो कि आईओसीएल के सौजन्य से नगर निगम क्षेत्र में लगभग पैंसठ किलोमीटर में पीएनजी कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. डीएसआर संबंधित शेष तकनीकी कार्यों के पूर्ण होने के बाद एक सप्ताह के अंदर पूर्ण हो चुके क्षेत्र में संबंधित उपभोक्ताओं को पीएनजी की सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. शेष तीन सौ किलोमीटर में पीएनजी कनेक्शन के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की देखरेख में एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है. जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इसकी उपलब्धता संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर इसके तात्कालिक समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने जमाखोरी, कालाबाजारी के विरुद्ध कठोर कारवाई की चेतावनी दी. सीएनजी पंप शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >