जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक जख्मी

जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक जख्मी

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के भवड़ा गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी व मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार खजुराहा पंचायत के भवड़ा गांव निवासी विंदेश्वरी यादव व पतरघट थाना क्षेत्र के मोतीपोखर गांव निवासी अमित यादव के बीच 22 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को अमित यादव अपने अन्य परिजनों के साथ पहुंच विवादित जमीन को जोतने लगा. जिसकी जानकारी मिलने पर भवड़ा गांव निवासी विंदेश्वरी यादव का भाई कमलेश्वरी यादव अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच जमीन जोतने का विरोध जताने लगा. इस दौरान मारपीट व गोलीबारी की घटना में कमलेश्वरी यादव व सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के सहयोग से ईलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है. मामले में एक व्यक्ति अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >