कर्मियों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे अधिकारी

कर्मियों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे अधिकारी

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी सहरसा . नगर निगम के सभी दैनिक सफाई कर्मी, आउटसोर्स सफाई कर्मी, चालक, वार्ड सचिव सहित सभी कर्मी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं. अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष कपिल मल्लिक ने बताया कि सभी दैनिक सफाई कर्मी, आउटसोर्स सफाई कर्मी, चालक, वार्ड सचिव के समस्याओं के समाधान करने के लिए नगर आयुक्त को लिखित रूप से मांग पत्र दिया गया. नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी कर्मियों की समस्याओं को अनदेखा किए जाने के कारण शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. उन्होंने नगर निगम आयुक्त से वर्षो से कार्यरत दैनिक सफाई कर्मियों को नियुक्त करने के लिए विभाग से पत्राचार करने, दैनिक सफाई कर्मी, आउटसोर्स सफाई कर्मी, चालक, वार्ड सचिव एवं सभी कर्मियों को कुशल का भुगतान किए जाने, सभी सफाई कर्मी चालक वार्ड सचिव को जीवन बीमा देने, आउटसोर्स कंपनियों को दैनिक सफाई कर्मियों को 2014 से अब तक का अंतर वेतन देने, आउटसोर्स द्वारा भुगतान में सफाई कर्मी द्वारा काटी गई ईपीएफ की राशि का उचित भुगतान किए जाने, आउटसोर्स द्वारा कार्यरत सभी कर्मियों को काम सुनिश्चित करने, बिना कारण हटाए गए कर्मियों को पुनः कम पर वापस लेने एवं आगे कर्मियों को हटाने पर रोक लगाने के साथ सफाई सामग्री झाड़ू, साबुन, नाला कीट उचित समय पर दिए जाने की मांग की. साथ ही उन्होंने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आगे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. जिसके तहत मांगे पूरी होने तक सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. इस धरना प्रदर्शन में अशोक मल्लिक, कपिल मल्लिक, भोला मल्लिक, रामचंद्र मल्लिक, जितेंद्र मल्लिक, दिलीप मल्लिक, धोनी मल्लिक, अमर मल्लिक, निर्मला देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, दुलारी देवी, रामकुमार वाल्मीकि, उपेंद्र मल्लिक, सीताराम मल्लिक भारती देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >