रेल मंडल ने लगायी रोक, कई दुकानदारों का 31 मार्च तक कटा हुआ है रसीद रेल प्रबंधक से मिला था दुकानदारों का एक शिष्टमंडल सहरसा. स्टेशन रोड से सब्जी मंडी होकर शंकर चौक तक अभी दुकान नहीं हटाई जायेगी. रेल मंडल ने 31 मार्च तक फिलहाल दुकान हटाने पर रोक लगा दी है. अब 31 मार्च के बाद एक बार फिर से दुकान हटाने के लिए नोटिस भेजी जायेगा. संबंधित विभाग के रेल अधिकारियों की मानें तो कुछ दुकानदारों का 31 मार्च तक रसीद कटा हुआ है. अवधि पूरा होने के बाद नोटिस भेजा जायेगा. रेल अधिकारियों की मानें तो 31 मार्च तक समय पूरा होगा. इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में दुकान हटाने के लिए नोटिस भेजा जायेगा. यहां बता दें कि दुकान हटाने के लिए रेल विभाग से नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों का एक शिष्टमंडल समस्तीपुर रेल मंडल पहुंचकर रेल प्रबंधक से 31 मार्च तक समय देने का निवेदन किया था. यहां बता दें कि शहर से सहरसा जंक्शन शंकर चौक से आने वाली सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुगम होगी. शंकर चौक से सब्जी मंडी होकर जंक्शन तक आने वाली सड़क के दोनों ओर से दुकान हटाने के लिए करीब 51 दुकानदार को नोटिस भेजा गया था. सड़क चौड़ीकरण लेकर है योजना चांदनी चौक से स्टेशन रोड, सब्जी मंडी होकर शंकर चौक तक अब वाहन फर्राटे भरेंगे. रेलवे ने स्टेशन रोड से सब्जी मंडी होकर शंकर चौक जाने वाली सड़क की चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर हेड क्वार्टर भेज दिया है. वहीं दुकानदारों को भी दुकान हटाने का नोटिस पिछले महीना ही भेज दिया गया था. जिसमें दुकान हटाने के लिए 10 दिन का समय निर्धारित किया गया था. लेकिन रेल मंडल ने अब 31 मार्च तक रोक लगा दी है. इसके तहत कुल 51 से अधिक दुकानें हटाई जानी है. चांदनी चौक से स्टेशन रोड सब्जी मंडी के होकर शंकर चौक तक सड़क 40 मीटर होगी. जिसमें 25 मीटर सड़क चौड़ी होगी. अन्य 15 मीटर में दोनों तरफ से पैदल आने जाने के लिए पाथवे का निर्माण होगा. दुकान हटाने के बाद रेलवे आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. 30 दिन के अंदर सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होगा. समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम भी इस दिशा में निर्देश दे चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
