निरंकारी मिशन ने चलाया स्चच्छता अभियान

निरंकारी मिशन ने चलाया स्चच्छता अभियान

सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प सहरसा . अमृत प्रोजेक्ट के तहत रविवार को दिवारी स्थान में संत निरंकारी मिशन द्वारा भव्य सफाई अभियान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जल स्रोतों की स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया गया. अभियान का संचालन संयोजक जय किशोर प्रसाद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान मिशन के सेवादारों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने मिलकर तालाब व आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया व प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उचित निस्तारण की व्यवस्था की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना व जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाना था. संयोजक जय किशोर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है. हम अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे तो समाज में बीमारियों की रोकथाम संभव होगी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें एवं अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें. कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया. सेवादल में दिवारी मंदिर अध्यक्ष राम बहादुर यादव, संत निरंकारी मिशन संचालक ललन चौधरी, संत निरंकारी मिशन के मुखी भालचंद यादव, आनंद मोहन सहित सेवादल के जवान ने सम्मिलित होकर अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >