हिंदुओं में जाति विभेद के नाम पर आपसी बिखराव अच्छा संकेत नहीं

हिंदुओं में जाति विभेद के नाम पर आपसी बिखराव अच्छा संकेत नहीं

एक दिवसीय हिंदू जागृति सम्मेलन सह कवि गोष्ठी का आयोजन महिषी. मुख्यालय पंचायत महिषी उत्तरी स्थित रामशाला में रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर एक दिवसीय हिन्दू जागृति सम्मेलन सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सोनी देवी, सरपंच दुर्गा देवी, पूर्व प्राचार्य व शिक्षाविद् डॉ. रेणु सिन्हा, रमण झा व पूजा समिति के सचिव दीपक ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सेवानिवृत्त शिक्षक भीमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमाकांत खां, पारस झा, सुमन समाज व परमानंद खां ने कहा कि हिंदुओं में जाति-भेद के नाम पर आपसी बिखराव उचित नहीं है. समाज की एकता और संगठन ही समय की आवश्यकता है.कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्थानीय ग्रामीण युवा कवि विकास वर्धन मिश्र के संचालन में मधुबनी के आनंद मोहन झा व समस्तीपुर से आए विवेक वशिष्ठ ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को लंबे समय तक बांधे रखा. उपस्थित लोगों ने दोनों युवा कवियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्य आयुष कुमार, गौतम कुमार झा, केशव, गोलू, अमन, अनमोल सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रामनवमी के इस अवसर पर की गई व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >