सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर 2 में सम्मान समारोह आयोजित सौरबाजार. सोमवार को ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर 2 में संस्थान की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्या आरती यादव एवं संचालन मुकेश सर ने किया. वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया. मौजूद जनप्रतिनिधि ने कहा कि ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर को प्रखंड में नंबर वन का दर्जा मिला है. यह सौरबाजार के लिए गर्व की बात है. पहले हम सामाचार पत्र पत्रिका में पढ़ते थे कि राज्य और जिले में कौन टॉपर बना. अब हमारे बच्चे खुद राज्य स्तर पर टॉप कर रहे हैं. यह कोचिंग के डायरेक्टर मिथिलेश कुमार और सभी शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. स्टेट टॉपर बनी काजू भारती ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किया है. जिला टॉपर रितु कुमारी और राजा कुमार एवं इंटर मीडिएट परीक्षा में भी 400 से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गाकांत झा उर्फ मोल झा, पूर्व मुखिया व बीजेपी नेता अनमोल भगत, पूर्व सरपंच भूपेंद्र यादव, अमरेंद्र अमर, शिक्षक सुदीन सुमन, संतोष, धीरेंद्र, प्रवेश, संजीव, रिंकेश, ललटु समेत संस्थान के अन्य शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >