हथियार दिखाकर मोबाइल व नगदी छीनी

हथियार दिखाकर मोबाइल व नगदी छीनी

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल वार्ड नंबर 21 निवासी स्व मोईउद्दीन के पुत्र मो कासिम ने अपने पुत्र के ऊपर हथियार दिखाकर मोबाइल और एक हजार रुपया नकद छीन लेने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उनका पुत्र मो जैद पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. जैसे ही वह नहर स्थित बजरंगबली चौक के निकट पहुंचा, तभी डुमरैल वार्ड नंबर 26 निवासी वीरेन यादव के पुत्र मनखुश कुमार और उनके दो अज्ञात अपराधिक मित्र जैद को घेर लिया. फिर उनके साथ गाली गलौज करते हुए पिस्टल सटा कर उसका मोबाइल और एक हजार रुपया नकद छीनकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि मनखुश कुमार इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है. वह एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है. दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >