बारा पंचायत के वार्ड आठ में है स्थित लोगों की मांग पर विधायक की अनुशंसा से निर्माण की मिली स्वीकृति सत्तरकटैया . विधायक गुंजेश्वर साह ने बारा पंचायत के वार्ड आठ में मंगलवार को उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रेमशंकर कुमार प्रमोद ने की. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच के कारण ही आज प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण हो रहा है. जिससे गरीबों को छोटी-छोटी बीमारी के लिए भटकना नहीं पड़े. कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी धीरज कुमार लालू ने कहा कि बारा पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए लगातार संघर्ष एवं मांग पत्र के माध्यम से मांग की जा रही थी. जिसे विधायक ने अनुशंसा की. जिस आधार पर उपवास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास कर कार्यों को अंजाम दिया गया. इसके लिए उन्होंने विधायक को धन्यवाद दिया. शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते विधायक को धन्यवाद व साधुवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन अमितेश कुमार ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंकित कुमार, रवि कामत ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भीम नारायण महतो, प्रकाश कुमार लक्की, मो सल्लउद्दीन, प्रमोद कामत, बौआ यादव, हरिवल्लभ मुखिया, अरुण झा, सन्नी ठाकुर, ब्रज किशोर झा, शंकर कामत, सीता देवी, शिव कुमार भारती, ललन कुमार, विक्की मुखिया, शालू ठाकुर, कृष्णा यादव सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
