बनमा ईटहरी पहुंचे विधायक, शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

प्रखंड में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सोनवर्षाराज के विधायक रत्नेश सादा के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया.

बनमा ईटहरी. प्रखंड में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सोनवर्षाराज के विधायक रत्नेश सादा के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. पहलाम गांव में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया. इसके बाद विधायक रत्नेश सादा ईटहरी पंचायत के वार्ड आठ निवासी, बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के आवास पहुंचे, जहां उनके 70 वर्षीय पिता राजेंद्र यादव के बीते दिनों हुए निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसके बाद विधायक रत्नेश सादा सुगमा गांव पहुंचे, जहां वार्ड पांच निवासी विजय तांती के निधन की सूचना मिलने पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया. विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज को एकजुट होकर शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >