सांसद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायिका कंचन किरण मिश्रा सहित कई नामचीन कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति कहरा. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 25 एवं 26 फरवरी को मां बिषहरा मंदिर प्रांगण दिवारी में दो दिवसीय मां बिषहरा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारी पर्यटन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा कर ली गयी है. महोत्सव की तैयारियों का स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित प्रशासन के अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. मां बिषहरा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा किया जायेगा. विशिष्ट स्थिति के रूप में मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा को आमंत्रित किया गया है. वही सोनवर्षा विधायक रत्नेश सादा, सहरसा विधायक आईपी गुप्ता, नवहट्टा विधायक डॉ गौतम कृष्ण, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद एनके यादव, डॉ अजय कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया है. दो दिवसीय मां बिषहरा महोत्सव के प्रथम दिन 25 फरवरी को कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण झांकी, स्टैंडअप कॉमेडियन वीआईपी एवं इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड पार्श्व गायिका वर्षा अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायिका कंचन किरण मिश्रा और इंडियन आईडल फेम बॉलीवुड पार्श्व गायक शिवम सिंह के साथ-साथ कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण होली नृत्य पर अपनी प्रस्तुति देंगे. महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भी अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं. मालूम हो कि पौराणिक एवं प्रसिद्ध मां बिषहरा दिवारी मंदिर उत्तर बिहार का एक प्रसिद्ध मंदिर है. अपनी अलग विशेषता के कारण यह मंदिर धीरे-धीरे प्रसिद्ध होते अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. जिसको देखते हुए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा महोत्सव के साथ-साथ अन्य पर्यटन से संबंधित विकासात्मक योजनाओं से विकसित किया जा रहा है.
दो दिवसीय मां बिषहरा महोत्सव का आज पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन
दो दिवसीय मां बिषहरा महोत्सव का आज पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन
