पंपिंग सेट मशीन में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, राख

पंपिंग सेट मशीन में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, राख

सौरबाजार . पंपिंग सेट मशीन में असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी. जिससे मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गया है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 13 में मंगलवार दोपहर घटित हुई है. जानकारी के अनुसार खजूरी वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य दानवीर यादव के दरवाजे पर रखे पंपिंग सेट मशीन मैं अज्ञात लोगों ने मंगलवार की दोपहर आग लगा दी. जिससे मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गया है. पीड़ित ने बताया कि बगल में एक और मशीन रखा हुआ था. संयोग था कि उसमें आग नहीं पकड़ सका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना पर स्थानीय सरपंच श्रवण पोद्दार समेत अन्य लोगों ने जानकारी लेते हुए ऐसे करने वाले लोगों की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >