परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गये थे घर से बाहर नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र की हाटी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बराही गांव में रविवार देर रात एक बंद मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया. यह मकान पूनम देवी का बताया जाता है. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गये हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात घर से धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, कपड़े, नकदी, अनाज और फर्नीचर पूरी तरह जल चुके थे. गोदरेज और आलमारी में सुरक्षित रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार ने अंचल अधिकारी से मुआवजा एवं सरकारी सहायता की मांग की है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फोटो – सहरसा 26 – आग लगने से जले बिखरे सामान.
बंद मकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख
बंद मकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख
