विवादित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विवादित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

सौरबाजार. प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी में जिला प्रशासन के जारी आदेश के आलोक में कांप पश्चिमी के 5 एकड़ रैयती भूमि से अवैध कब्जा हटाने को लेकर सीओ विद्याचरण व अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी. देर शाम तक एक एकड़ भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया. जिसके बाद आवेदक कांप पश्चिमी निवासी उमाकांत मालाकार की पांच एकड़ भूमि में चार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा रह गया था. जिसमें दूसरे पक्ष के द्वारा अमीन से सीमांकन के बाद आगे की कार्रवाई करने की मांग की गयी थी. जिसको लेकर सीओ के कार्यालय से 9 व 10 अप्रैल को सीमांकन की कार्रवाई का आदेश दिया गया. जिसके आलोक में अंचल अमीन संजय कुमार सिंह एवं अजय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में उत्तर, दक्षिण व पश्चिमी सीमांकन किया गया. तीनों दिशा में सीमेंटेड पीलर को फिक्स कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. उमाकांत मालाकार ने पुलिस प्रशासन से विशेष ध्यान रखने की बाते कही है. वहीं अमीन संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन तरफ से जमीन चिन्हित किया गया है. अगले आदेश के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >