राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली की तैयारी को लेकर बैठक कल

राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली की तैयारी को लेकर बैठक कल

सहरसा . आगामी तीन मई को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की विशाल रैली का आयोजन किया गया है. जिसकी तैयारी को लेकर 20 अप्रैल को मत्स्यगंधा रिसोर्ट में बैठक बुलाई गयी है. जानकारी देते अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने बताया कि बैठक में प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी, विधायक भारत भूषण मंडल, मो युसूफ सलाउद्दीन, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव सहित प्रदेश के पदाधिकारी जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में जिले से अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >