प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक

प्रधानमंत्री की कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक

नवहट्टा. नगर पंचायत के जिला मंत्री पंकज पाठक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी महिषी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष के साथ 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की मधुबनी झंझारपुर के विदेश्वर स्थान में आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए विधानसभा प्रभारी अररिया जिला के पूर्व अध्यक्ष संतोष सुराणा के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विधानसभा संयोजक सह जिला मंत्री पंकज पाठक, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सत्तरकटैया अभिषेक पांडे, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नवहट्टा बीएन साहनी, नवहट्टा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, नवहट्टा पश्चिम मंडल अध्यक्ष कृष्णा साह, सत्तरकटैया मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी, महिषी उत्तरी मंडल अध्यक्ष किशोर साह, घूरन ठाकुर, कालिकानंद सिंह, अमित कुमार सिंह, शैलेंद्र साह, रंजीत यादव, अरुण कुमार, दिवाकर मिश्र व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए जनसंपर्क करने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >