कैंडल मार्च निकलकर मनाया गया शहादत दिवस

कैंडल मार्च निकलकर मनाया गया शहादत दिवस

सत्तरकटैया . प्रखंड क्षेत्र के आरण में शहीद कुंदन की शहादत दिवस पर कैंडल मार्च निकाला गया. मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर गांव का भ्रमण किया तथा स्मारक स्थल पर पहुंचे. मालूम हो कि 16 जून 2020 को चीनी सैनिकों द्वारा कायरता पूर्वक किये गये हमले में कुंदन कुमार वीर गति को प्राप्त हुए थे. आरण के लाल वीर शहीद कुंदन यादव की शहादत के अवसर पर विशनपुर पंचायत के मुखिया मुखिया जुली कुमारी व सरोज यादव के नेतृत्व में हर साल शहादत दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष वरूण यादव, उप मुखिया मो शकील, समाजसेवी अमित, कुंदन यादव, शिक्षक प्रणव कुमार, आर्मी जवान जय कृष्ण कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >