युवा खेल के माध्यम से खेल कोटे से पा सकते हैं नौकरी – विधायक

युवा खेल के माध्यम से खेल कोटे से पा सकते हैं नौकरी – विधायक

नेहरू युवा केंद्र द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ, विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित सहरसा . नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित माय युवा भारत, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्टेडियम में किया गया. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ आलोक रंजन झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ आलोक रंजन झा ने कहा कि आज युवाओं के खेल के माध्यम से अपनी जिंदगी संवारने का अवसर है. युवा खेल के माध्यम से खेल कोटे से बिहार सरकार व केंद्र सरकार में नौकरी पा सकते हैं. साथ ही अपनी जीवन शैली में बदलाव व अपने को स्वस्थ्य रख सकते हैं. इस अवसर पर उन्होंने नेहरू युवा केंद्र सहरसा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले खेल महिला कबड्डी, पुरुष फुटबॉल, महिला पुरुष वर्ग बैडमिंटन व रिले रेस कार्यक्रम में युवाओं को सफल होकर सहरसा का नाम रौशन करने की अग्रिम बधाई दी. उन्होंने बालिकाओं के कबड्डी मैच जो महिषी व कहरा के बीच हुआ, का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया. कार्यक्रम कीै अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी शुभम ने की. कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजीव नंदन कुमार ने किया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव झा थे. कार्यक्रम के आयोजन में रामविलास यादव, सचिव याचक, सुशील कुमार, पूर्व स्वयंसेवक हिम्मत कुमार, हरेश्वर कुमार की भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम में सफल विजेता एवं उपविजेता को मंगलवार को पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >