मां उग्रतारा विग्रह की घेराबंदी पर विवाद, डीएम ने न्यास सचिव से 24 घंटे में मांगा जवाब

सहरसा के प्रसिद्ध महाशी उग्रतारा मंदिर में विग्रह की स्टील रॉड से घेराबंदी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. स्पर्श पूजा पर रोक के बाद स्थानीय लोगों में रोष है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने न्यास सचिव से विस्तृत जवाब मांगा है.

सहरसा से विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Mahishi Ugratara Temple: महिषी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां उग्रतारा मंदिर में विग्रह की घेराबंदी को लेकर विवाद तेज हो गया है. घेराबंदी के बाद स्पर्श पूजा पर लगी रोक का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर न्यास के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने न्यास सचिव केशव चौधरी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

स्टील रॉड से की गई घेराबंदी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि न्यास सचिव केशव चौधरी ने बिना आम सहमति के स्टील रॉड लगाकर मां उग्रतारा के विग्रह की घेराबंदी करा दी. इसके बाद श्रद्धालुओं की स्पर्श पूजा पर रोक लगा दी गई. ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य देर रात कराया गया और इसकी पूर्व सूचना किसी को नहीं दी गई.

ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

घटना के बाद ग्रामीणों और युवाओं में नाराजगी बढ़ गई. एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और हस्तक्षेप की मांग की. बाद में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह और कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा की मौजूदगी में हुई बैठक में भी लोगों ने न्यास सचिव के निर्णय का विरोध किया.

24 घंटे में मांगा गया विस्तृत स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जारी पत्र में न्यास सचिव से पूछा है कि किस प्रावधान के तहत विग्रह की घेराबंदी की गई. साथ ही बिना निविदा के कार्यकारी एजेंसी का चयन कैसे हुआ, भुगतान की प्रक्रिया क्या रही और कार्य शुरू करने से पहले न्यास अध्यक्ष की अनुमति क्यों नहीं ली गई.

दस्तावेज भी किए तलब

Mahishi Ugratara Temple: डीएम ने न्यास सचिव को 24 घंटे के भीतर आय-व्यय पंजी सहित घेराबंदी से संबंधित सभी निर्णयों और दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है.

ALSO READ: थाने से फरार हुआ 'मास्टर उर्फ गोंगा': देह व्यापार और बंधक बनाने का है आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >