Saharsa News : घर जाने के रास्ता को बंद करने को लेकर महादलित परिवार ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

मुख्य सड़क से उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को अवैध रूप से बंद किये जाने को लेकर बुधवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू किया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Saharsa News : नगर निगम क्षेत्र के भेलवा वार्ड तीन निवासी सहदेव राम, बनारसी राम, सियावती देवी, पुनीता देवी अंजू देवी, ममता देवी ने मुख्य सड़क से उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को अवैध रूप से बंद किये जाने को लेकर बुधवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू किया. उन्होंने कहा कि पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार उन लोगों के घर तक जाने का यह एकमात्र रास्ता रहा है. लेकिन वर्तमान में कुछ स्थानीय दबंग व्यक्तियों द्वारा उस रास्ते को अवैध रूप से बंद कर उस पर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिससे हम सभी महादलित परिवारों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जबकि इसको लेकर पूर्व में डीएम, पुलिस अधीक्षक सहित अंचलाधिकारी सत्तरकटैया, सदर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त तक को आवेदन देकर रास्ते के लिए गुहार लगायी. इसके बावजूद भी रास्ता का निराकरण नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि लाचार होकर इस रास्ते में रहने वाले दर्जनों परिवार के सदस्य अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल के लिए विवश हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे सभी घरों में कैद होने की स्थिति में हैं. लेकिन जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रही है. अब जबतक रास्ता प्रशासन नहीं दिलाएगी भूख हड़ताल जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >