लोजपा आर पार्टी पदाधिकारियों को किया मनोनीत

लोजपा आर पार्टी पदाधिकारियों को किया मनोनीत

सहरसा . लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार सिंह, अमन कुमार व जिला महासचिव पद पर प्रभाकर कुमार सिंह को संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह ने मनोनीत किया है. इनके मनोनयन पर लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि इन लोगों के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी. प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, रणधीर कुमार सिंह, प्रधान महासचिव रमेश चौधरी, धनंजय कुमार सिंह, सुभाष गुप्ता आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >