विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किये गये शराब तस्कर

विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किये गये शराब तस्कर

पतरघट. विशेष समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अपर थाना अध्यक्ष डोली रानी के नेतृत्व में पुलिस बलों ने शराब तस्करों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अपर थाना अध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष डोली रानी ने बताया कि गुरुवार की रात विशेष समकालीन अभियान के तहत सहायक अवर निरीक्षक विष्णुदेव कुमार मोदी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गोलमा गया भगत चौक से कुख्यात शराब तस्कर मनीष कुमार पिता रमेश साह के घर पर छापेमारी कर 100 एमएल का 7 बोतल कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप बरामद करते शराब तस्कर मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि पुलिस अवर निरीक्षक दयानंद प्रसाद सिंह ने फरारी कोर्ट वारंटी गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड 10 के निवासी भरत प्रसाद सिंह, कपसिया बस्ती स्थित वार्ड 14 के निवासी पुटूर सादा, गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित सखौड़ी बस्ती स्थित वार्ड 8 के निवासी निवासी तस्लिम मियां को गिरफ्तार कर लिया. अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब तस्कर, नशेड़ी एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >