विधिक जागरूक शिविर का हुआ आयोजन, दी गयी सलाह

विधिक जागरूक शिविर का हुआ आयोजन, दी गयी सलाह

सहरसा . जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव संजय कुमार सरोज के निर्देश के आलोक में रविवार को बरियाही वार्ड एक में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कानूनी व इससे संबंधित प्रकिया की विस्तार से जानकारी दी गयी. जागरूकता शिविर के लिए प्रतिनियुक्त एलएडीसी कमलेश्वरी प्रसाद व प्रतिनियुक्त अधिकार मित्र विनोद कुमार दास ने शिविर में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लोगों के अधिकार, कर्तव्य व कानूनी सलाह देते जागरूक किया. शिविर में स्थानीय दर्जनों लोग शामिल हुए एवं जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >