अपहृत युवती दानापुर से बरामद

अपहृत युवती दानापुर से बरामद

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के भादा गांव से शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने दानापुर से बरामद कर लिया. जिसे 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बीते वर्ष जुलाई माह में विराटपुर पंचायत के भादा गांव से शादी की नीयत से 18 वर्षीय युवती का अपहरण मामले में परिजनों के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमे अपहृत युवती के परिजन ने गांव के ही सुरेश सादा के पुत्र वरुण सादा पर शादी के नीयत से युवती को अपहरण कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. जिस मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को दानापुर से बरामद किया गया. बरामद युवती को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >