बनमा ईटहरी. बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया. सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट जारी किया. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ आया. रिजल्ट जारी होते ही प्रखंड में चारों ओर खुशी तो कहीं सन्नाटा छाया रहा. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भी प्रखंड के बेटों और बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है. 2 वर्षों की कड़ी मेहनत आज सफलता आने पर चारों ओर छात्र-छात्राओं की जय जयकार हो रही है. बनमा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरबेला स्कूल के मो. इमरान के पुत्र मो कामरान ने कला संकाय में 500 में 400 नंबर लाकर प्रखंड का पहला टॉपर बना है. दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के विज्ञान संकाय में अशोक यादव के पुत्र गौतम कुमार को 396 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बना है. वहीं विज्ञान संकाय में प्रखंड में द्वितीय स्थान पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसबन्नी के मनोज यादव के पुत्र गौरव कुमार को 500 में 393 अंक प्राप्त हुआ है. विज्ञान संकाय में लड़कियां भी पीछे नहीं रही. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर घौरदौर के छात्रा सोम्या फातिमा को 500 में 386 अंक लाकर लड़कियों में पहली प्रखंड टॉपर बनी है. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर के छात्र विवेक कुमार को विज्ञान संकाय में 367 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय सहुरिया के संतोष ठाकुर की पुत्री मुस्कान कुमारी को कला संकाय में 377 अंक, विज्ञान संकाय में महानंद कुमार महंत के पुत्र आनंद शंकर को 353 अंक प्राप्त हुआ है. यह दोनों विद्यालय के टॉपर बने हैं. वही इस बार प्रखंड के सरबेला स्कूल से दो छात्रों के प्रखंड टॉपर बनने पर शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा. कला संकाय में 500 में 400 अंक लाने वाले मोहम्मद कामरान को मिठाई खिलाकर बधाई दी. कामरान के पिता मो इमरान ने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई में तेज था. कामरान के सफल होने पर प्रधानाध्यापक कुमार गौरव, रसलपुर प्रधानाध्यापक शंभु सिंह, शंभु विश्वास, भगवानपुर प्रधानाध्यापक देवेश कुमार, सहुरिया प्रधानाध्यापक रविंद्र रजक, ईटहरी प्रधानाध्यापक भरत कुमार, जमालनगर प्रधानाध्यापक संजय राम, महारस प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने खुशी जाहिर की है.
कला विषय में कामरान 400 तो विज्ञान में गौतम को 396 अंक मिला, बना प्रखंड टॉपर
कला विषय में कामरान 400 तो विज्ञान में गौतम को 396 अंक मिला, बना प्रखंड टॉपर
