पत्रकार से मारपीट मामला Live: गुस्से में जर्नलिस्ट, कहा- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन; कुछ देर बाद शुरू होगा विरोध मार्च

पत्रकार से मारपीट करते डॉ एसके आजाद, फोटो प्रभात खबर
सहरसा सदर अस्पताल में खबर संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटना हुई. जिसका जमकर विरोध हो रहा है. इस मामले की पूरी जानकारी आप इस लाइव में देख सकते हैं.
पत्रकार से मारपीट पर एचआरयूएफ ने लिया संज्ञान, डीएम से की बात
पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली एवं मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा की. विशाल दफ्तुआर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानवाधिकार हनन की गंभीर घटना प्रतीत होती है. उन्होंने सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एसके आजाद के व्यवहार को अशोभनीय बताते मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. दफ्तुआर ने कहा कि उन्होंने पीड़ित पत्रकार अभिषेक कुमार से भी बातचीत की है एवं घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है.
10 बजे शुरू होगा विरोध प्रदर्शन
विरोध मार्च सुबह 10 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से समाहरणालय तक पत्रकारों का मार्च होगा. इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, डीआइजी डॉ कुमार आशीष, जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जायेगी.
कुछ ही देर बाद सड़क पर उतरेंगे पत्रकार
प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं लूटपाट की घटना के विरोध में सहरसा के पत्रकार कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरेंगे. जिला पत्रकार संघ ने घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताया.
पत्रकार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का पूरा वीडियो यहां देखें
पत्रकार की पिटाई मानवाधिकार का घोर हनन : विशाल दफ्तुआर
पत्रकार के साथ कथित मारपीट के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने रविवार को सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली एवं मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा की. विशाल दफ्तुआर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानवाधिकार हनन की गंभीर घटना प्रतीत होती है. उन्होंने सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एसके आजाद के व्यवहार को अशोभनीय बताते मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पत्रकार से मारपीट पर बिफरे उप महापौर, दोषियों पर एफआईआर की मांग
पत्रकार के साथ मारपीट मामले में नगर निगम के उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने घटना की कड़ी निंदा करते दोषी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में पत्रकार को कई लोगों से घिरा हुआ देखा जा रहा है. वीडियो में बहस एवं धक्का-मुक्की, मारपीट स्पष्ट देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता के मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं. अस्पताल में बच्चों के बीमार होने की घटना की रिपोर्टिंग करना पत्रकार का दायित्व है. कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट एवं अभद्रता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
पत्रकार से मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
इस घटना पर समाजसेवी सह युवा नेता गुड्डू यादव ने गंभीर चिंता जतायी है. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. गुड्डू यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं एवं जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े मामलों को समाज व प्रशासन के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को होने वाली परेशानियों, स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियां एवं अस्पताल की अव्यवस्थाओं को सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है. व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले पत्रकार को दबाव में लेने के बजाय संबंधित अधिकारियों को तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए एवं कमियों को दूर करना चाहिए. गुड्डू यादव ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाय, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही अस्पताल परिसर में पत्रकारों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित माहौल में रिपोर्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे सहरसा के पत्रकार
सदर अस्पताल में खबर संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटना के विरोध में जिले के पत्रकार अब सड़क पर उतरेंगे. जिला पत्रकार संघ ने घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया है. सुबह 10 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से समाहरणालय तक पत्रकार मार्च निकालेंगे. इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें
सहरसा MDM छिपकली कांड में हेडमास्टर सस्पेंड, 3 रसोइए बर्खास्त
सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसदेवा में मध्याह्न भोजन में कथित तौर पर छिपकली मिलने और इसके बाद 25 बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है. शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया. साथ ही विद्यालय में कार्यरत तीनों रसोइयों को सेवा-मुक्त करने का निर्देश दिया गया है.
पत्रकार से मारपीट के बाद डॉक्टर SK Azad का पुराना कांड वायरल!
2018 में चाकूबाजी के पीड़ित के पेट में छूटा था चाकू
पत्रकार से मारपीट का वीडियो यहां देखें
सहरसा में पत्रकार पर हमले के विरोध में उबले छात्र-युवा संगठन, सिविल सर्जन का फूंका पुतला
कहरा प्रखंड के वासुदेव स्कूल में एमडीएम में छिपकली मिलने की खबर के संकलन के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित मारपीट और हमले के विरोध में रविवार को छात्र, युवा एवं सामाजिक संगठनों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद का पुतला दहन कर घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की.
हाईलेवल कमिटी करेगी मारपीट मामले की जांच, DM ने लिया संज्ञान
सहरसा में दिनांक 12.09.2026 को चिकित्सक डॉ एसके आजाद एवं प्रभात खबर डिजिटल के संवाददाता श्री अभिषेक कुमार के बीच हुई झड़प से संबंधित वीडियो के वायरल होने की सूचना पर जिलाधिकारी, सहरसा, दीपेश कुमार द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है. उन्होंने घटना की वास्तविक स्थिति एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित किया है.