वक्फ संशोधन बिल रद्द करने को लेकर तंजीम ए इंसाफ ने जताया विरोध

जीम ए इंसाफ ने जताया विरोध

सहरसा . वक्फ संशोधन अधिनियम के विरुद्ध राज्य व्यापी आह्वान के तहत शनिवार को तंजीम ए इंसाफ जिला कमेटी ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया. वक्फ संशोधन अधिनियम को गैर संवैधानिक बताते इस बिल को रद्द करने का मांग की. उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 व अनुच्छेद 26 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है. लोग लाचार व विवश हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है. केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की नजर पूरे देश की जमीनों पर है. जो जमीन लेकर अपने कॉर्पोरेट मित्रों को देना चाहती है. जिसका संगठन पुरजोर विरोध करती है. पुतला दहन कार्यक्रम में मो नसिर, मो जाकिर, मो अलाउद्दीन, मो चांद, परमानंद ठाकुर, भवेश यादव, सुरेश साह, प्रभु लाल दास प्रभु, शंकर कुमार, निरंजन राय, हीरालाल शर्मा, ललन राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >