लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन का दिया निर्देश

बीपीएसएमएस द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में बुधवार को डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.

डीएम ने की आरटीपीएस संबंधित मामलों के निष्पादन की समीक्षा सहरसा. बीपीएसएमएस द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में बुधवार को डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी सीओ, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन प्रदान किये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया, प्रगति एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में सुधार लाएं. समयबद्ध ढंग से प्रमाण पत्र निर्गत करें व पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में जिला स्तर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >